अलख पांडे 0 से 9100 करोड़ तक फिजिक्स वाला की कहानी?

आज जब हम चमकते हुए फिजिक्स वाला के साम्राज्य को देखते हैं तो हमें सिर्फ सफलता की चकाचौंध दिखाई देती है लेकिन इस सुनहरी कामयाबी के पीछे प्रयागराज की वो तंग गलियां छिपी हैं

 जहाँ एक लड़का खाली जेब लेकर बड़े-बड़े सपने देख रहा था क्या आप यकीन करेंगे कि जिस शख्स ने आज करोड़ों की फीस लेने वाले कोचिंग माफियाओं की नींद उड़ा रखी है |

 उसे कभी अपने ही घर की नीलामी देखनी पड़ी थी उस वक्त उनके पास न कोई गॉडफादर था और न ही जेब में पैसे थे तो बस एक जिद्द कि इस देश का हर बच्चा पढ़ेगा चाहे उसकी जेब में पैसे हों या न हों।

आज वही ड्रॉपआउट लड़का भारत के सबसे बड़े एड-टेक चेहरों में से एक है जिस पर करोड़ों छात्र आँख बंद करके भरोसा करते है 

 लेकिन यह भरोसा रातों-रात नहीं बना इस जीवनी में हम उस अनकही दास्तां को खोलेंगे जहाँ सिद्धांतों की लड़ाई पैसों से हुई  हम जानेंगे कि आखिर क्यों एक मामूली टीचर ने उस दौलत को लात मार दी जिसे पाने के लिए लोग अपनी पूरी उम्र लगा देते हैं 

यह कहानी उस कमरे की है जहाँ एक टूटे हुए मोबाइल और सफेद बोर्ड से उस बगावत की शुरुआत हुई जिसने शिक्षा के व्यापार को जड़ से हिला दिया।

Table of Contents

प्रारंभिक जीवन और पारिवारिक चुनौतियां

अलख पांडे का जन्म 2 अक्टूबर 1991 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज इलाहाबाद में हुआ था उनके पिता सतीश पांडे एक छोटे ठेकेदार थे अलख का बचपन बहुत ही साधारण और आर्थिक तंगी के बीच बीता एक समय ऐसा आया जब उनके परिवार की माली हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा पूरा परिवार एक छोटे से किराए के मकान में रहने को मजबूर हो गया।

वह मंजर अलख के लिए सबसे बड़ा सबक था जब उन्होंने अपने ही घर से सामान समेटकर एक छोटे से किराए के कमरे में जाते हुए अपने माता-पिता की बेबसी देखी इसी बेबसी ने उनके अंदर उस अलख को जलाया जो आज करोड़ों घरों को रौशन कर रही है।

अलख पांडे

चौथी कक्षा से ट्यूशन का बोझ

जब बच्चे खिलौनों से खेलते हैं तब अलख ने अपने हाथों में चॉक और डस्टर उठा लिया था मात्र चौथी कक्षा में उन्होंने अपने से छोटे बच्चों को पढ़ाना शुरू किया आठवीं कक्षा तक आते-आते वे पांचवीं के बच्चों को पढ़ाते थे यह केवल शौक नहीं था बल्कि घर के चूल्हे को जलाने में मदद करने की एक कोशिश थी इसी संघर्ष ने उन्हें सिखाया कि समझाने की कला ही उनका सबसे बड़ा हथियार है |

शिक्षा का अधूरा सफर आईआईटी  का सपना ड्रॉपआउट

आईआईटी जेईई की असफलता और उसकी सीख

अलख हमेशा से पढ़ाई में टॉपर रहे। 10वीं और 12वीं में 90% से ज्यादा अंक लाने के बाद उनका एकमात्र लक्ष्य था आईआईटी में जाना उन्होंने दिन-रात एक कर दी  लेकिन की परीक्षा में वे सफल नहीं हो पाए  यह असफलता उनके लिए एक बहुत बड़ा मानसिक आघात थी। लोग उन्हें ताने देने लगे थे लेकिन अलख ने इसे एक नई दिशा के रूप में लिया |

कानपुर और डिग्री से मोहभंग

न मिलने पर उन्होंने हरकोर्ट बटलर तकनीकी संस्थान कानपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया कॉलेज में वे एक मेधावी छात्र थे लेकिन तीसरे साल तक आते-आते उन्हें लगा कि कॉलेज का सिलेबस उन्हें वह नहीं सिखा रहा जो वे असल दुनिया में करना चाहते है उन्हें लगा कि किताबी ज्ञान से ज्यादा जरूरी प्रेक्टिकल ज्ञान और पढ़ाने का जुनून है |

प्रमुख पड़ाव: संघर्ष से सफलता तक

  • प्रारंभिक जीवन: पिता सतीश पांडे की आर्थिक तंगी के कारण घर बिका किराए के कमरे में बचपन बीता।
  • ट्यूशन का सफर: चौथी कक्षा से ही खुद से छोटे बच्चों को पढ़ाना शुरू किया ताकि घर चलाने में मदद हो सके।
  • शिक्षा: आईआईटी  का सपना टूटा हबटइ कानपुर में दाखिला लिया पर तीसरे साल में  ड्रॉपआउट  कर दिया।
  • क्रांति की शुरुआत: 2016 में एक सफेद बोर्ड और टूटे मोबाइल से यूट्यूब पर रात के 2 बजे रिकॉर्डिंग शुरू की।
  • अग्निपरीक्षा: सिद्धांतों के लिए 75 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज को लात मार दी ताकि गरीब बच्चों की पढ़ाई बंद न हो।

 फिजिक्स वाला का जन्म डिजिटल क्रांति की शुरुआत

2016  एक सफेद बोर्ड और पुराने मोबाइल की कहानी

2016 में जब इंटरनेट सस्ता हुआ, तब अलख ने सोचा कि क्यों न शिक्षा को डिजिटल बनाया जाए उन्होंने  फिजिक्स वल्लाह नाम से यूट्यूब चैनल बनाया उनके पास न तो स्टूडियो था न लाइटिंग वे रात के 2 बजे वीडियो रिकॉर्ड करते थे ताकि बाहर से शोर न आए शुरुआत में उनके वीडियो पर मात्र 10-20 व्यूज आते थे लेकिन उन्होंने एक साल तक बिना रुके वीडियो डाले |

सिद्धांतों की अग्निपरीक्षा: जब 75 करोड़ के ऑफर को लात मार दी

जैसे-जैसे यूट्यूब पर अलख पांडे की लोकप्रियता बढ़ने लगी भारत के बड़े-बड़े कोचिंग माफिय’ और एड-टेक दिग्गज डरने लगे उन्हें समझ आ गया था कि यह सफ़ेद बोर्ड वाला टीचर उनके करोड़ों के व्यापार को ख़त्म कर सकता है |

एक समय ऐसा आया जब भारत की सबसे बड़ी एड-टेक कंपनियों में से एक ने अलख पांडे को अपनी कंपनी में शामिल होने के लिए 75 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया शर्त सिर्फ इतनी थी कि उन्हें अपना यूट्यूब चैनल  फिजिक्स वाला बंद करना होगा और उनके प्लेटफॉर्म पर पढ़ाना होगा

एक मध्यमवर्गीय लड़का जिसने अपना घर बिकते देखा हो जिसके पास कभी अपनी कॉलेज फीस के पैसे नहीं थे उसके लिए यह रकम सात जन्मों की गरीबी मिटाने के लिए काफी थी लेकिन अलख ने उस ऑफर को यह कहकर ठुकरा दिया अगर मैं बिक गया तो उन बच्चों का क्या होगा जो 2000 की फीस भी नहीं दे पाते उन्होंने अपनी ईमानदारी को दौलत के आगे नहीं झुकने दिया यही वह पल था जिसने अलख पांडे को छात्रों के बीच टीचर से इमोशन बना दिया।

फिजिक्स वाला एप्प वो क्रांति जिसने डिजिटल दुनिया हिला दी

यूट्यूब पर कामयाबी मिलने के बाद अलख पांडे ने महसूस किया कि केवल वीडियो काफी नहीं हैं छात्रों को नोट्स  टेस्ट सीरीज और एक अनुशासित माहौल चाहिए इसके लिए उन्होंने अपना खुद का फिजिक्स वाला एप्प बनाने का फैसला किया |

मई 2020 जब प्यार ने सर्वर क्रैश कर दिया मई 2020 में अलख ने प्रतीक माहेश्वरी के साथ मिलकर अपना ऐप लॉन्च किया उस दिन की कहानी आज भी स्टार्टअप जगत में मशहूर है ऐप लॉन्च होते ही एक साथ 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने उसे डाउनलोड करने की कोशिश की प्यार इतना ज्यादा था कि ऐप का सर्वर उस लोड को झेल नहीं पाया और क्रैश हो गया अलख सर उस वक्त रो पड़े थे लेकिन छात्रों ने उनका साथ नहीं छोड़ा कुछ ही दिनों में ऐप वापस आया और शुरू हुआ  लक्ष्य बैच जिसकी फीस मात्र ₹999 रखी गई जहाँ बाकी कंपनियां ₹50,000 मांग रही थीं।

व्यक्तिगत जीवन सफलता के पीछे का स्तंभ

अलख पांडे अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी बहन अदिति पांडे और अपनी माँ को देते हैं फरवरी 2023 में उन्होंने शिवानी दुबे से शादी की जो उनके हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ रहीं आज अरबपति होने के बाद भी अलख पांडे उसी सादगी से रहते हैं वे आज भी खुद को एक टीचर ही कहलाना पसंद करते हैं न कि किसी बड़ी कंपनी का सीईओ मानते है |

यूनिकॉर्न का सफर 9,100 करोड़ का साम्राज्य

अलख पांडे ने कभी विज्ञापनों पर पैसा खर्च नहीं किया उनके विज्ञापन उनके छात्र थे जून 2022 में दुनिया तब हैरान रह गई जब फिजिक्स वाला ने वेस्टब्रिज और जीएसवी वेंचर्स से $100 मिलियन की पहली फंडिंग जुटाई 

इसके साथ ही  फिजिक्स वाला भारत की 101वीं यूनिकॉर्न कंपनी बन गई जिसकी वैल्यूएशन $1.1 बिलियन लगभग 9,100 करोड़ रुपये आंकी गई यह भारत की पहली ऐसी एड-टेक कंपनी थी जो बिना किसी फालतू खर्चे के प्रॉफिटेबल थी अलख ने साबित कर दिया कि अगर आपकी नियत साफ़ है और कंटेंट में दम है तो बिना डिग्री के भी आप दुनिया जीत सकते हैं |

वेब सीरीज फिजिक्स वाला अलख पांडे के संघर्ष और सफलता की कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए साल 2022 में एक शानदार वेब सीरीज बनाई गई थी।

रिलीज की तारीख: 15 दिसंबर 2022

प्लेटफॉर्म : अमेज़न मिनी टीवी अमेज़न मिनी टीवी  मुख्य अभिनेता: अलख पांडे का किरदार मशहूर अभिनेता श्रीधर दुबे ने निभाया था।

कहानी का केंद्र: यह सीरीज दिखाती है कि कैसे एक मध्यमवर्गीय लड़का अपने सिद्धांतों के लिए बड़े-बड़े कॉरपोरेट ऑफर्स को ठुकरा देता है और फिजिक्स वाला ब्रांड खड़ा करता है।

लोकप्रियता: इस सीरीज को छात्रों और युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया था क्योंकि इसमें अलख सर के शुरुआती संघर्षों और कोचिंग माफियाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई को बहुत ही वास्तविक तरीके से दिखाया गया है।

अलख पांडे की लव स्टोरी और शादी

अलख पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे उनकी शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं

शिवानी दुबे के साथ शादी 22 फरवरी 2023

अलख पांडे ने 22 फरवरी 2023 को अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड शिवानी दुबे के साथ सात फेरे लिए। शिवानी दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की ही रहने वाली हैं और पेशे से एक स्वतंत्र पत्रकार  फ्रीलान्स जौर्नालिस्ट हैं दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे और शिवानी ने अलख के संघर्ष के दिनों में उनका पूरा साथ दिया था।

सादगी और भव्यता का संगम

उनकी शादी की रस्में दिल्ली के एक निजी समारोह में बहुत ही सादगी और गरिमा के साथ पूरी हुईं शादी की तस्वीरों में अलख और शिवानी की केमिस्ट्री को छात्रों ने खूब पसंद किया अलख सर अक्सर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी का भी बड़ा हाथ है क्योंकि उन्होंने उस वक्त उनका साथ दिया जब उनके पास कुछ नहीं था।

 हर मेधावी छात्र के सपनों को पंख

अलख पांडे ने महसूस किया कि बहुत से बच्चे ₹2000 की फीस भी नहीं दे सकते इसीलिए उन्होंनेफिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्टकी शुरुआत की इसके माध्यम से मेधावी छात्रों को 100% तक की स्कॉलरशिप दी जाती है ताकि छोटे गाँवों का बच्चा भी बिना किसी आर्थिक तंगी केआईआईटी और नीट की तैयारी कर सके |

मेरा व्यक्तिगत अनुभव फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट

अलख सर हमेशा कहते हैं कि पैसा पढ़ाई के बीच नहीं आना चाहिए और फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्टइसका सबसे बड़ा सबूत है मैंने खुद इस स्कॉलरशिप टेस्ट का हिस्सा बनकर इसका लाभ उठाया है जब मैंने फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट दिया तो मुझे मेरी मेहनत और काबिलियत के दम पर स्कॉलरशिप मिली।इसी वजह से मुझे बेहतरीन बैच और टीचर्स से पढ़ने का मौका मिला वो भी इतनी कम फीस में जो शायद किसी और बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट में नामुमकिन था अलख सर का यह मिशन मुझ जैसे हज़ारों छात्रों के लिए एक उम्मीद है।

FAQ

Q1. अलख पांडे कौन हैं?
अलख पांडे एक शिक्षक-उद्यमी हैं और फिजिक्स वाला संस्थापक हैं जिन्होंने सस्ती और क्वालिटी शिक्षा को लाखों छात्रों तक पहुँचाया।

Q2. क्या अलख पांडे वाकई कॉलेज ड्रॉपआउट हैं?
हाँ आईआईटी न मिलने के बाद उन्होंने HBTI कानपुर में पढ़ाई शुरू की थी लेकिन तीसरे साल में पढ़ाई छोड़कर फुल-टाइम टीचिंग पर फोकस किया।

Q3. फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट क्या है और क्या इससे सच में फायदा होता है?

फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट एक स्कॉलरशिप टेस्ट है जो मेधावी छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप देता है इसका सबसे बड़ा प्रमाण लेखक का स्वयं का अनुभव है जिन्हें फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट के माध्यम से स्कॉलरशिप मिली और वे कम फीस में बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर सके।

Q4. अलख पांडे की कुल संपत्ति (Net Worth) कितनी है?

 वर्ष 2026 के अनुमानों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 4,150 करोड़ रुपये है उनकी कंपनी के बढ़ते विस्तार और भविष्य की योजनाओं ने उन्हें भारत के सबसे अमीर शिक्षकों में से एक बना दिया है।

Q 5. अलख पांडे क्या काम करते हैं?

 वे  एजुकेशन फील्ड में फिजिक्स वाला नाम से एडटेक यूनिकॉर्न चलाते हैं पेशे से वे मोटिवेशनल स्पीकर और एड्यूकेटर है.

निष्कर्ष

आज अलख पांडे की यात्रा हमें यह सिखाती है कि हालात चाहे कितने ही तंग क्यों न हों अगर नीयत साफ़ हो और इरादे मज़बूत हों तो एक आम इंसान भी असाधारण बदलाव ला सकता है। प्रयागराज की गलियों से निकला वह लड़का जिसने टूटे मोबाइल और सफ़ेद बोर्ड से पढ़ाना शुरू किया आज फिजिक्स वाला के ज़रिए करोड़ों छात्रों की उम्मीद बन चुका है और यह साबित कर चुका है कि शिक्षा मुनाफ़े का सौदा नहीं समाज को रोशन करने का ज़रिया है उनकी कहानी हमें याद दिलाती है कि असफलताएँ अंत नहीं नई शुरुआत होती हैं, और अगर मकसद सही हो तो बिना बड़ी डिग्री बिना ताक़तवर गॉडफादर और बिना भारी पूँजी के भी पूरी व्यवस्था को बदला जा सकता है बस ज़रूरत है उस ज़िद की जो कहे जब तक फोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं |

 कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखिए अगर ऐसी ही रियल-लाइफ इंस्पायरिंग कहानियाँ पढ़ना देखना चाहते हो तो इस पेज को और चैनल को फॉलो करना न भूलें और इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो अभी अपने संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं।
आपका एक शेयर किसी के लिए उम्मीद बन सकता है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *