नाम: Abhishek Sharma
पेशा: भारतीय क्रिकेटर
भूमिका: बल्लेबाज़ ऑलराउंडर
राष्ट्रीयता: भारतीय
जन्म: 4 सितम्बर 2000 अमृतसर पंजाब
इस लेख में हम Abhishek Sharma के फर्श से अर्श तक के सफर उनके अनसुने रिकॉर्ड्स और उनके गुरु युवराज सिंह के साथ उनके खास रिश्ते की गहराई से चर्चा करेंगे
जब भी आज के क्रिकेट में किसी ऐसे बल्लेबाज़ की बात होती है जो आते ही गेंदबाज़ों पर दबाव बना दे तो Abhishek Sharma का नाम अपने आप सामने आ जाता है पंजाब के अमृतसर से निकला ये लड़का आज अपने बेखौफ अंदाज़ के लिए जाना जाता है बड़े बड़े गेंदबाज़ों के सामने भी बिना डरे शॉट खेलना उसकी पहचान बन चुकी है
Abhishek Sharma सिर्फ बल्ले से ही नही गेंद से भी काम निकाल लेता है कई बार उसकी स्पिन गेंदबाज़ी ने मैच का रुख बदला है। उसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी नही बल्कि एक आम परिवार के उस बच्चे की कहानी है जिसने रोज़ की मेहनत अनुशासन और अपने पिता के भरोसे के दम पर ये मुकाम हासिल किया है।

Table of Contents
बचपन और शुरुआती संघर्ष Abhishek Sharma : पिता का सपना बेटे की मेहनत
Abhishek Sharma का जन्म 4 सितंबर 2000 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था उनके घर में क्रिकेट का माहौल पहले से ही मौजूद था उनके पिता राजकुमार शर्मा खुद एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे थे और उन्होंने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेला था अभिषेक ने जब पहली बार बल्ला पकड़ा तभी उनके पिता ने उनके अंदर का एक खिलाड़ी भांप लिया था कि मै अपने बेटे को इंडियन टीम के लिए एक बेहतर खिलाड़ी बनाहुगा

शुरुआती दिनों में अभिषेक के पास अभ्यास के लिए बहुत ज्यादा सुविधाएं नहीं थी लेकिन उनके पिता ने घर के पास ही एक छोटी सी पिच तैयार की थी कड़ाके की ठंड हो या चिलचिलाती धूप अभिषेक घंटो वहां अभ्यास करते थे उनके पिता ने उन्हें केवल तकनीक ही नहीं सिखाई बल्कि मानसिक रूप से मजबूत होना भी सिखाया जो आज उनके खेल में साफ झलकता है।
जूनियर क्रिकेट में तहलका रिकॉर्ड्स की झड़ी
Abhishek Sharma का नाम पहली बार तब चर्चा मे आया जब उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी (2015-16) में रनों का अंबार लगा दिया उन्होंने उस टूर्नामेंट में 1200 से अधिक रन बनाए जिसमें कई शतक शामिल थे यह किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि थी

उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली अभिषेक केवल एक बल्लेबाज नहीं थे बल्कि उनकी कप्तानी क्षमता भी बेहतर थी उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 का एशिया कप जिताया इसके बाद 2018 के अंडर-19 विश्व कप में पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली टीम में वे एक मुख्य ऑलराउंडर के रूप में उभरे उस विश्व कप की जीत ने अभिषेक के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे खोल दिए थे |
दिल्ली डेयरडेविल्स से शुरुआत
2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा अपने डेब्यू मैच में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने मात्र 19 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर दुनिया को बता दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े है उस पारी में उन्होंने विराट कोहली की टीम के अनुभवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।
सनराइजर्स हैदराबाद का मुख्य स्तंभ
2019 में Abhishek Sharma का ट्रांसफर सनराइजर्स हैदराबाद में हुआ शुरुआत में उन्हें निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था जहाँ उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिलते थे लेकिन 2022 में जब उन्हें ओपनिंग सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी गई, तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आईपीएल 2024 का जादू: यह साल अभिषेक के करियर का ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रैविस हेड के साथ उनकी ओपनिंग साझेदारी ने आईपीएल के इतिहास को बदल कर रख दिया। उन्होंने पावरप्ले में जिस तरह से गेंदबाजों पर हमला बोला, उसने टी20 क्रिकेट की
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू और वह ऐतिहासिक शतक
Abhishek Sharma ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की जर्सी पहनी हालांकि अपने पहले मैच में वे शून्य पर आउट हो गए लेकिन असली चैंपियन वही होता है जो गिरकर संभलना जानता हो अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने मात्र 46 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

यह शतक इसलिए खास था क्योंकि उन्होंने उस बल्ले का इस्तेमाल किया था जो उन्हें उनके मेंटर और महान क्रिकेटर युवराज सिंह ने दिया था युवराज सिंह के साथ अभिषेक का रिश्ता एक गुरु और शिष्य जैसा है युवी पाजी ने अभिषेक की तकनीक और पावर-हिटिंग पर काफी काम किया है जिसका परिणाम आज पूरी दुनिया देख रही है।
खेल की शैली क्यों हैं वे इतने खतरनाक?
- स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामकता: Abhishek Sharma को स्पिन गेंदबाजों का काल माना जाता है वे क्रीज का बहुत अच्छा इस्तेमाल करते हैं और कदमों का उपयोग करके लंबे छक्के मारने में माहिर हैं।
- बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी: एक ऑलराउंडर के तौर पर वे अपनी सटीक लाइन और लेंथ से रनों की गति पर अंकुश लगाते हैं कप्तान उन्हें अक्सर साझेदारी तोड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
- निडर रवैया: वे इस बात की परवाह नहीं करते कि सामने गेंदबाज कौन है। उनका लक्ष्य गेंद की मेरिट पर प्रहार करना होता है।
करियर के आँकड़े Abhishek Sharma

मैदान के बाहर का जीवन और नेटवर्थ
मैदान पर आक्रामक दिखने वाले अभिषेक असल जिंदगी में काफी शांत और सरल स्वभाव के हैं। वे अपने परिवार और दोस्तों के बहुत करीब हैं।
- नेटवर्थ: 2025 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 20-25 करोड़ रुपये आंकी गई है उनकी आय का मुख्य जरिया आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट 6.5 करोड़ प्रति सीजन और बड़े ब्रांड्स जैसे प्यूमा एसजी के साथ विज्ञापन सौदे हैं।
- शौक: उन्हें संगीत सुनना और जिम में पसीना बहाना पसंद है वे अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते हैं जो उनकी फील्डिंग में भी नजर आता है।
क्यों Abhishek Sharma खास हैं?
Abhishek Sharma ने बहुत कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अपनी पैर जमा लिए है उनके कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो उनकी काबिलियत का सबूत देते है|
- तूफानी शतक: साल 2024 में अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ 46 गेंदों में शतक जड़कर सबको हैरान कर दिया वह भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं|
- तेज बल्लेबाजी का नमूना: अपने पहले 25 मैचों में उन्होंने लगभग 195 के स्ट्राइक रेट से 868 रन बनाए इसका मतलब है कि वे मैदान पर आते ही रनों की बरसात शुरू कर देते हैं|
- दिग्गज गेंदबाज की धुनाई: आईपीएल के एक मैच में उन्होंने दुनिया के बेहतरीन स्पिनर राशिद खान के खिलाफ एक ओवर में 34 रन बटोरे राशिद के खिलाफ एक ओवर में इतने रन आज तक किसी ने नहीं बनाए|
- पंजाब के लिए ऐतिहासिक जीत: 2023-24 के सीजन में उन्होंने 485 रन बनाए और अपनी कप्तानी जैसी भूमिका से पंजाब को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई|
- आईपीएल 2024 के हीरो: उन्होंने विदेशी खिलाड़ी ट्रैविस हेड के साथ मिलकर ऐसी ओपनिंग पार्टनरशिप की जिसने हैदराबाद SRH को फाइनल तक पहुँचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई|
- विश्व विजेता टीम का हिस्सा: अभिषेक 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य सदस्य थे वे बचपन से ही बड़े मंच पर चमकना जानते है |
भविष्य की राह क्या अभिषेक बनेंगे अगले सुपरस्टार?

अभिषेक शर्मा अभी सिर्फ 25 साल के हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है उनके खेल में वो सब कुछ है जो एक मॉडर्न क्रिकेटर में होना चाहिए वे एक कम्प्लीट पैकेज है क्योंकि वे न सिर्फ तूफानी बैटिंग करते हैं बल्कि अपनी स्पिन बॉलिंग और फुर्तीली फील्डिंग से भी मैच जिताने का दम रखते है
आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों में उनके प्रदर्शन को देखकर यह साफ़ है कि वे आने वाले समय के सबसे बड़े मैच विनर बनेंगे वे लंबी रेस के घोड़े हैं जो बिना डरे पहली ही बॉल से प्रहार करते है क्रिकेट के दिग्गजों का मानना है कि अभिषेक आने वाले सालों में टीम इंडिया के सीमित ओवरों के फॉर्मेट T20 और वनडे के एक मजबूत स्तंभ साबित होंगे
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. अभिषेक शर्मा के मेंटर या क्रिकेट गुरु कौन हैं?
अभिषेक शर्मा पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना मेंटर और बड़ा भाई मानते हैं युवराज ने उनकी बैटिंग तकनीक और छक्के मारने की कला को निखारने में बहुत मदद की है।
प्रश्न 2. अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में किस टीम की कप्तानी की है?
अभिषेक ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम का नेतृत्व किया है। उनकी कप्तानी में ही पंजाब ने 2023-24 में पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचा था।
प्रश्न 3. क्या अभिषेक शर्मा अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं?
हाँ अभिषेक शर्मा 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम के मुख्य सदस्य थे जिसने वर्ल्ड कप जीता था। वे उस टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर थे।
प्रश्न 4. आईपीएल में अभिषेक शर्मा की सबसे यादगार साझेदारी कौन सी है?
आईपीएल 2024 में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी सबसे चर्चित रही इन दोनों ने मिलकर पावरप्ले के ओवरों में विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कई रिकॉर्ड तोड़े।
प्रश्न 5. अभिषेक शर्मा का सबसे पसंदीदा शॉट कौन सा है?
अभिषेक को स्पिनर्स के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल करके सीधा छक्का मारना सबसे ज्यादा पसंद है। इसके अलावा उनका पुल शॉट भी बहुत प्रभावशाली है।
भविष्य की उम्मीदें
अभिषेक शर्मा का सफर पंजाब के एक छोटे शहर से शुरू होकर नीली जर्सी पहनने तक का है यह सफर लाखों उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से आते हैं और बड़े सपने देखते है उन्होंने साबित कर दिया कि यदि आपके पास प्रतिभा है और आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं तो आसमान ही आपकी सीमा है।
अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट की उस नई नस्ल का प्रतिनिधित्व करते हैं जो हारना नहीं जानती वे मैदान पर केवल खेलने नहीं बल्कि जीतने के इरादे से उतरते हैं क्रिकेट जगत की नजरें अब इस युवा ऑलराउंडर पर टिकी हैं कि वे आने वाले विश्व कप और बड़े टूर्नामेंटों में भारत को किस ऊंचाई पर ले जाते हैं |
जरूर पढ़ें: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े तूफान!
- Suryakumar Yadav की बायोग्राफी: जानें कैसे बना एक साधारण लड़का दुनिया का नंबर 1 360-डिग्री बल्लेबाज।
- Vaibhav Suryavanshi का जीवन परिचय: 13 साल के उस युवा शेर की कहानी जिसने IPL नीलामी में तहलका मचा दिया।


Pingback: Rinku Singh बायोग्राफी: 5 अद्भुत और प्रेरक जीत की कहानी